Header Ads

Live News:25 new cases confirmed in Tamil Nadu today, number of patients exceeded 1200

Live News:तमिलनाडु में आज 25 नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 1200 से ज्यादा हुई

Covid-19 cases india news
Covid-19 india

तमिलनाडु में आज 25 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 1,267 हो गई है। मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीसामी ने इसकी जानकारी दी है। णे में बुधवार रात को एक 65 साल की महिला की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत हो गई। जिले में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। महाराष्ट्र में आज 165 और मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 107 मामले मुंबई में सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 3081 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 12,380 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1489 लोग ठीक हो गए हैं और 414 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10,477 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बिहार में मरीजों की संख्या 74 हुई:

Current bihar situation corona
Bihar news ANI
बिहार में मरीजों की संख्या पहुंची ७४ ।स्वास्थ्य मंत्री और कई मंत्रियों ने वहां की स्थिति ठीक करने के लिए अत्यंत प्रयास किएं और लोगो को सोशल दिस्तांसिंग के बारे में सूचित किया।

मुंबई: फायर स्टेशन में तैनात एक अधिकारी के परिवार के 2 सदस्य संक्रमित:

मुंबई के बायकुला फायर स्टेशन में तैनात एक अधिकारी के परिवार के 2 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार और अधिकारी के करीबी संपर्कों के स्वाब टेस्ट नेगेटिव आई है।
Mumbai news corona india
Mumbai news ANI


मुख्तार अब्बास नक़वी की 30 राज्यों के वक्फ बोर्ड के साथ बैठक

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 30 राज्यों के वक्फ बोर्ड के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने बताया: 24अप्रैल से रमज़ान का महीना शुरू हो रहा है और इस महीने में लोग लॉकडाउन के दिशानिर्देशों,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, इसको लेकर चर्चा हुई।
India news corona
DELHI NEWS ANI

हरियाणा में कोरोना वायरस के 9 और मामलों की पुष्टि:

हरियाणा में कोरोना वायरस के 9 और मामलों की पुष्टि हो गई है। पंचकुला में 8 और पलवल में 1 मामले पुष्टि हो गई है। राज्य में अभी तक 213 मामलों की पुष्टि हो गई है। 

Covid-19 india news,hariyana news covid
HARIYANA NEWS-ANI

No comments